पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • प्रेशर नहीं होने से नागेश्वर बगीची और वार्ड 15 में घरों तक नहीं पहुंच रहा है पानी, टैंकरों से मंगवा रहे

प्रेशर नहीं होने से नागेश्वर बगीची और वार्ड 15 में घरों तक नहीं पहुंच रहा है पानी, टैंकरों से मंगवा रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 15 में धोद डेरा क्षेत्र में ऊंचाई पर होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गर्मी की शुरुआत में ही घरों में पेयजल की किल्लत बन जाती है। घरों में पीने का पानी तक भी नहीं आ रहा है। भास्कर के जल मित्र राजेश शर्मा बताते हैं कि यहां सप्लाई की लाइन पांच फीट नीचे है। तीन महीने से पेजयल किल्लत है। लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कई बार दूसरे घरों से पीने का पानी लाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। योगेश ने बताया कि सालासर बस स्टैंड पर बने ट्यूबवैल में वाल लगा दिया जाए तो क्षेत्र में पानी की समस्या कम हो सकती है। गौरीशंकर, रामपाल, मदन, दीपचंद ने बताया कि विभाग में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई। जिस पर 05180653628332 यह नंबर दिया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वार्ड छह नागेश्वर बगीची के पास के क्षेत्र में लगभग 70 घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। शिल्पा चौकड़िका ने बताया कि स्थानीय लोगों काे टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। सप्लाई लाइन छह फीट नीचे है। इससे घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। इसके अलावा सीवरेज की खुदाई में सप्लाई लाइन बाधित हो गई। शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं किया गया। क्षेत्र में पहली बार टैंकरों से भी पानी का मंगवाना पड़ रहा है। वार्ड 20 में पेयजल किल्लत के चलते लोगों काे टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जल मित्र अनिल कुमार डोकवाल ने बताया कि मोहल्ला कारीगरान में एक महीने से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को पानी के टैंकरों से घरों में पानी भर कर ले जाना पड़ता है। वार्ड 40 की राणा कॉलोनी में कुएं की मोटर जल गई। इससे लोग नहा भी नहीं पाए। भास्कर की जल मित्र नंदनी त्यागी ने बताया कि विभाग में दो दिन पहले ही कुएं की मोटर जलने की शिकायत दर्ज करा दी गई थी, लेकिन दो दिन सरकारी अवकाश होने के कारण माेटर ठीक नहीं की गई। सिटी एईएन लक्ष्मण राज ने बताया कि वार्ड 15 की समस्या भी दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द समाधान हो जाएगा। नागेश्वर बगीची की बोरिंग को फिलहाल तो ठीक करा दिया गया है और दिखावा लेंगे।

रमजान में पेयजल किल्लत बढ़ी तो हलीमा मस्जिद ने पानी सप्लाई शुरू

सीकर | तेज गर्मी और रमजान के महीने में शहर में पेयजल की किल्लत बढ़ रही है। लोगों को महज पांच से 10 मिनट पानी सप्लाई हो रहा है। ऐसे में हलीमा मस्जिद के ट्यूबवैल से लोगों को दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम पेजयल सप्लाई की जा रही है। यहां एक बाल्टी पानी के लिए लंबी कतार लग रही है। मस्जिद में महमूद करीम खां ने ट्यूबवैल खुदवाया था। पेयजल सप्लाई के दौरान बिल भी ये खुद वहन करेंगे। लियाकत बिसायती, फूल मोहम्मद, मुनीर खां चौहान, मकबूल, खातून बानो, गुलशन बानो, शकीला तंवर, नसरीन आदि ने बताया कि सुबह 10 से 15 मिनट भी पानी नहीं आता है। इससे पानी भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। पेयजल मुहैया नहीं होने से रोजेदार परेशान हो रहे हैं। सभी ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के साथ ही जलदाय विभाग को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन पेयजल समस्या का कोई हल नहीं हुआ है।

वार्ड 20 में टैंकर से पानी भरते लोग।

मस्जिद से पेयजल सप्लाई करते हुए।

ग्रामीणों ने विधायक से की ट्यूबवैल निर्माण की मांग

सीकर |
राजस्थान ग्राम पंचायत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर से पानी की समस्या को लेकर रविवार को धोद विधायक गोवर्धन वर्मा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत पुरां बड़ी के वार्ड पांच में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुल्हडिय़ा ने विधायक से ट्यूबवैल निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सरपंच रेणु कंवर, सीताराम, बनवारी लाल, सोहनसिंह, चिमनाराम, मुकेश कुमार, महावीर, महेश कुमार, महेंद्र सिंह, हरिराम आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...