सीकर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय में बालक एवं बालिकाओं एवं स्काउट गाइड को तराशने के उद्देश्य ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राधाकृष्ण मारू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 400 से अधिक बालक बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले रही हैं। शिविर में हैंडीकाफ्ट बनाना सिखाया जा रहा है। शिविर में सजाने वाले विभिन्न प्रकार के आइटम रेखा शर्मा, नीलम छींपा, नन्दिरा परवीन सिखा रही है। शिविर में इसके साथ सिलाई, बुनाई कढ़ाई साज-सज्जा, पेंटिंग, रंगोली व कार्टून मैकिंग, पोटवर्क व पेपरमेशी कार्य, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, साफ्ट टॉयज, संगीत व वाद्ययंत्र, स्केटिंग, मेहंदी, पाक कला, बैग मैकिंग, कम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश एवं लेख सुधार, जूडो कराते, आत्मरक्षा, स्क्रीन प्रिंटिंग, घरेलू नुस्खे, ब्यूटीशियन, नृत्य, आरी-तारी, फैशन डिजाइन, विद्युत कार्य, बुक बाइंडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।