सीकर | विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मारू पार्क में कलेक्टर नरेश ठकराल के मुख्य आतिथ्य में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के जरिए शिक्षकों ने योग साधना का संदेश दिया। साधकों ने पौधे भेंटकर कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने 21 जून को प्रस्तावित योग दिवस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। पोस्टर प्रतियोगिता में वीरेंद्र कुमार, सोनाली परिहार प्रथम, सौरभ शर्मा, कार्तिक सैन, कार्तिक सैन दूसरे स्थान पर व गायत्री व मनीषा तीसरे स्थान पर तथा निबंध प्रतियोगिता में सागरमल प्रथम, मनीषा साईं दूसरे व पूजा तीसरे स्थान पर विजेता रही। कार्यक्रम में डाॅ. सरिता गुर्जर, डाॅ. योगेश मिश्रा, योग गुरु केशर देव, डाॅ. राजकुमार बलारां, सीमा अग्रवाल, आलोक कौशिक, गिरवर सिंह, डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा, सीओ बसंत कुमार लाटा आदि शामिल हुए।