10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी फरार
सीकर | 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के फरार आरोपी राजू की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हुई। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पतासों की गली निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि उसकी भांजी रविवार को घर से आइसक्रीम लेने गई थी, तभी रास्ते में उसे राजू सैनी ने शराब के नशे में पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी तो परिजन वहां पर पहुंचे। राजू भाग गया तो लोगों ने पीछा कर तापड़िया बगीची के पास पकड़ लिया था।