पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • एसीबी में दो तहसीलदार सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

एसीबी में दो तहसीलदार सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने थोई की निलंबित सरपंच कमला गुप्ता, कमलेश देवी, दो तहसीलदारों सहित 12 जनों के खिलाफ वार्ड 14 में स्थित सार्वजनिक चौक व आम रास्ते की जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया है।

परिवादी दिनेश कुमार सैनी ने 10 फरवरी 2016 को एसीबी सीकर में ग्राम थोई तहसील श्रीमाधोपुर के दक्षिणी बाजार वार्ड 14 में स्थित सार्वजनिक चौक व आम रास्ते की बेशकीमती जमीन को हड़पने की तत्कालीन सरपंच थोई कमलेश देवी, वर्तमान सरपंच कमला गुप्ता, नेकीराम ग्रामसेवक, विनोद शर्मा वार्ड पंच, जगदीश सैनी वार्ड पंच, तत्कालीन तहसीलदार सुभाषचंद, तत्कालीन तहसीलदार संजय कुमार व मेरठ निवासी अरविंद कुमार, नीमकाथाना निवासी बाबूलाल यादव, रूपपुरा निवासी सुरेंद्र यादव व ओमप्रकाश यादव के खिलाफ शिकायत दी थी। परिवाद दर्ज होने के बाद एसीबी जयपुर देहात को मामले की जांच के लिए दी गई। परिवाद में 27 माह तक जांच के बाद एसीबी ने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

उक्त लोगों ने जमीन को गलत तरीके से बेचान कर निर्माण स्वीकृति की अनुमति दे दी। करीब 50 दुकानों की नींव भरवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। संभागीय आयुक्त ने 23 फरवरी निर्माण को रोकने के आदेश दे दिए।

खबरें और भी हैं...