पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सीकर के 13 साल के हर्ष की सूरत में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

सीकर के 13 साल के हर्ष की सूरत में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सूरत/सीकर

कापड़िया हेल्थ क्लब के स्वीमिंग पूल में बुधवार की शाम 5.45 बजे तैराकी सीखने गया सीकर निवासी 13 साल का बच्चा हर्ष डूब गया। महज 15 दिन से तैराकी सीखने जा रहे इस बच्चे को बिना फ्लोटर पहनाए ही पूल में उतार दिया गया। मौके पर तैराकी सीख रहे 35 से ज्यादा बच्चे और 6 इंस्ट्रक्टर होने के बावजूद डूबने का पता तब चला जब उसकी मां चिल्लाई कि मेरा बेटा डूब गया है...। सीकर निवासी और वेसू रोड पर नंदनवन-2 में फ्लैट नंबर ए-4-1004 में रहने वाले अभिषेक मार्केट में कपड़ा कारोबारी पिंकेश पोद्दार का यह सबसे बड़ा बेटा था। श्रीश्री रविशंकर महाराज स्कूल आहवा में कक्षा सात में पढ़ने वाले हर्ष के लिए छह मई को क्लब में रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। रोज सुबह पिता के साथ स्वीमिंग पूल जाता था, लेकिन बुधवार को पहली बार मां पूजा और मामा के बेटे के साथ गया था। हर्ष के साथ छोटा भाई देवांश (11) भी तैराकी सीखने जाता है।

स्केटिंग में स्टेट चैंपियन था | हर्ष स्केटिंग में स्टेट लेवल पर चैंपियन रहा चुका था। कुछ महीनों पहले ही गोल्ड मेडल मिला था। उसे स्वीमिंग सीखने की बहुत इच्छा थी। हर्ष को मृत घोषित करते ही पिता अस्पताल में गिर पड़े। मां तब से गुमसुम है।

खबरें और भी हैं...