पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी अस्पतालों का शोषण, बहिष्कार करेंगे

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी अस्पतालों का शोषण, बहिष्कार करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. बीएल रणवां के नेतृत्व में मंगलवार को प्रेस वार्ता की गई। इसमें भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से जिले के पांच प्राइवेट अस्पतालों को वंचित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। डॉ. रणवां ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा कंपनी निजी अस्पतालों के अधिकारों का हनन कर रही है। जिले के अस्पतालों को योजना से हटाना निहायत ही गलत है। साथ ही योजना के नियमों, मार्ग दर्शिका, कानून के खिलाफ है। बीमा कंपनी कई बार नियमों के खिलाफ काम कर निजी अस्पताल संचालकों को परेशान करती आई है। यदि ऐसा ही रहा तो सभी निजी अस्पताल एकजुट होकर योजना का बहिष्कार करेंगे। जिले के 10 अस्पतालों को निलंबित करने के मामले में इंश्योरेंस कंपनी पहले भी गलत साबित हुई थी। साथ ही बताया कि निजी अस्पतालों की समस्या को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। इसमें अस्पतालों को न्याय दिलाने की मांग की गई है। बीमा कंपनी निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की पहचान आदि को लेकर क्लेम रिजेक्ट करने में अधिक ध्यान देती है। निजी अस्पतालों के साथ बीमा कंपनी का व्यवहार नहीं बदला तो अपने हक के लिए मजबूरन एकजुट होकर निर्णय लिया जाएगा। इस मैके पर एसोसिएशन के सचिव विशेष व्यास, कोषाध्यक्ष रामधन चौधरी, गुरुकृपा हॉस्पिटल के डॉ. महेंद्र बुडानियां आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...