अवैध शराब के 195 कार्टन व गाड़ी पकड़ी
आबकारी विभाग ने बुधवार को अवैध शराब के 195 कार्टन के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आबकारी पुलिस निरीक्षक मुश्ताक खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बसंत विहार सीकर को 195 कार्टन कुल 9360 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करी में शामिल गाड़ी भी जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धोद रोड पर अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने धोद रोड पर आती हुई इसूजू गाड़ी को रोक कर रविंद्र सिंह को पकड़ लिया। तलाशी में गाड़ी में शराब भरी हुई मिली। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल से शराब तस्करी में शामिल है। वह शराब की तस्करी चूरू व हनुमानगढ़ जिले में सप्लाई करता है।