धर्मवीर के शतक ओर अभिषेक की गेंदबाजी से जीती सुरभि एकेडमी
सीकर | जयपुर में आयोजित पैंथर क्रिकेट कप (अंडर-16) में बुधवार को सुरभि क्रिकेट एकेडमी ने केएल सैनी क्रिकेट एकेडमी जयपुर को 37 रनों से हराया। सुरभि एकेडमी निदेशक संदीप सैनी ने बताया कि सुरभि एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 273 रनों का लक्ष्य रखा। धर्मवीर सैनी ने 70 बाल में 17 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 111 रन व मनीष गढ़वाल ने 61 ओर मुकेश सैनी ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में केएल सैनी क्रिकेट एकेडमी 44 ओवर में 236 रनों पर आल आउट हो गई। सुरभि के अभिषेक ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए।