पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आयुर्वेद नर्सेज को दी ऑनलाइन फीडिंग जिम्मेदारी, आंदोलन की चेतावनी दी

आयुर्वेद नर्सेज को दी ऑनलाइन फीडिंग जिम्मेदारी, आंदोलन की चेतावनी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुर्वेद नर्सेज को दी ऑनलाइन फीडिंग जिम्मेदारी, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर | आयुष औषधालयों की सूचनाओं को ऑनलाइन फीडिंग कार्य को नर्सेज के जिम्मे किया है। इससे नर्सेज में आक्रोश है। छीतरमल सैनी ने बताया कि विभाग ने राजधारा सर्वे एप शुरू कराया है। एप के जरिए औषधालयों की जानकारी ऑनलाइन भिजवानी होगी। इसकी जिम्मेदारी आयुर्वेद नर्सेज को सौंपी गई है। इससे नर्सेज में आक्रोश है। सैनी ने बताया कि यह काम नर्सेज के जॉब चार्ट में नहीं है। इसलिए विभाग यह काम कम्प्यूटर ऑपरेटरों से कराएं। उन्होंने चेताया कि नर्सेज इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

गोशालाओं को मिलेंगे 2.54 करोड़ रु.

सीकर | पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं को 2.54 करोड़ की सहायता राशि का अनुमोदन किया गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि जिला गोपालन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर नरेश ठकराल द्वारा राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार गोशालाओं को सहायता राशि का अनुमोदन की गई है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि गोशालाओं के लिए सरकार द्वारा बजट आवंटित होते ही पात्र गोशालाओं के खाते में राशि इसी सप्ताह में स्थानांतरित कर दी जाएगी। कार्य में पशु चिकित्सा सहायक भवानी पारीक का योगदान रहा।

सरकारी भवन का कब्जा दिलवाने की मांग



सीकर | पिपराली ग्राम पंचायत ने बुधवार को आवंटित भवन को खाली कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। वर्तमान सरपंच पिपराली ने बताया कि पुलिस विभाग को पिपराली गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए 2004 में पंचायत का खाली भवन दिया गया था। पट्टा भी पुलिस विभाग के नाम कर दिया गया था। पुलिस थाना रघुनाथगढ़ से दादिया स्थानांतरित होने के बाद पुलिस चौकी रघुनाथगढ़ में स्थापित कर दी गई। इसके बाद भवन से जाप्ता हटा लिया गया। जबकि पुलिस का कब्जा बरकरार रहा। बाद में 2008 में तत्कालीन सरपंच ने गीगराज पुत्र रामचंद्र को अवैध रूप से भवन किराए पर दे दिया था। उसने वहां पर शिव कम्प्यूटर नाम से कम्प्यूटर सेंटर भी खोल लिया। वर्तमान ग्राम पंचायत ने भवन को गलत तरीके से किराए देने पर पाया तो पंचायत ने सर्वसम्मति से उसका किरायानामा निरस्त कर दिया। जबकि भवन को पहले से ही दादिया पुलिस को दे दिया गया था।

खबरें और भी हैं...