पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर से आइसक्रीम लेने गई 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के फरार आरोपी राजू की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हुई। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश की जा रही है। पतासों की गली निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि उसकी भांजी रविवार को घर से आइसक्रीम लेने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में उसे राजू सैनी ने शराब के नशे में पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी तो परिजन निकल कर वहां पर पहुंचे। राजू बच्ची को छोड़कर भाग गया तो लोगों ने पीछा कर तापड़िया बगीची के पास पकड़ लिया था।

खबरें और भी हैं...