पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर-कैंप मस्ती की पाठशाला आज से होगा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल द्वारा कराए जा रहे समर कैंप मस्ती की पाठशाला की शुरुआत गुरुवार को सुबह आठ बजे होगी। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति जीवण खां और जिला रोजगार अधिकारी चैनसिंह शेखावत होंगे।

कैंप सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल कैंपस में एक जून तक लगाया जाएगा। हर आयु वर्ग के लोगों के लिए 20 से ज्यादा एक्टिविटीज होगी। स्पोकन इंग्लिश, पर्सनलिटी डवलपमेंट, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज, पेंटिंग, पेपर क्विलिंग, साफ्ट टॉयज मेकिंग, सिलाई, हेयर एंड मेहंदी डेकोरेशन, ब्यूटी-केयर, मिड ब्रेन एक्टिवेशन, म्यूजिक, गीत, फॉक एंड कल्चरल डांस, हिप-हॉप डांस, बॉलीवुड स्टाइल डांस, एंकरिंग, फोटो एडिटिंग, स्केटिंग, क्रिकेट, माइक्रोवेव कुकिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन कोर्स में ही भाग ले सकेगा। समर कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय, सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल, एसके हॉस्पिटल के पास स्थित भास्कर हाइट्स में शाकंभरी एडवरटाइजिंग एजेंसी, तबेला मार्केट स्थित कमल एडवरटाइजिंग एजेंसी, सालासर स्टैंड स्थित संदीप बुक केंद्र, बजाज रोड स्थित आरके बुक डिपो, बायोस्कॉप के सामने स्थित आशा फ्रेश लुक पार्लर, नवलगढ़ रोड ओम टावर के पास स्थित अरोड़ा केमेस्ट्री इंस्टीट्यूट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक जमा किए जा रहे हैं। समर कैंप की सहसहयोगी संस्था श्रीराम पापड़ प्राइवेट लिमिटेड बीकानेर होगी।

खबरें और भी हैं...