पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • घरों में पानी नहीं पहुंचा, धोद रोड पर लगाया जाम, सभापति की समझाइश पर खोला रास्ता

घरों में पानी नहीं पहुंचा, धोद रोड पर लगाया जाम, सभापति की समझाइश पर खोला रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. दस दिनों से घरों में पेयजल नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बिजली के पोल डालकर लगाया जाम। पुलिस मौके पर पहुंची।

भास्कर संवाददाता | सीकर

वार्ड 20 व 21 के धोद रोड, बिस्मिल कॉलोनी, राज नगर के क्षेत्र में पेयजल की किल्लत होने पर लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि गत 10 दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। राजेश मीणा ने बताया कि पिछले 2 महीनों ने स्थानीय लोग घरों में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कर रहे है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे लोगों को ओर पानी कि किल्लत हो गई। चेतन सिंह, रफीक रंगरेज ने बताया कि वार्ड 20 के पार्षद आसिफ खोखर को पानी की समस्या के लिए अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आरिफ खान ने बताया कि लोगों के जाम लगाने पर सभापति जीवण खां मौके पर आए। इसके बाद उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लोगों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। एक्सीएन आर पी गौड़ ने बताया कि हमने मौैके पर जाकर देखा है। विभाग के अधिकारी सप्लाई की लाइन को चैक कर रहे है, कि समस्या कहा पर है। इसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 8 जब से पानी की टंकी सप्लाई की लाइन में लीकेज है। जल मित्र प्रियंक जैन ने बताया कि 24 घंटे पानी बहता है, जिससे कीचड़ भी हाे जाता है।

सीकर. सभापति जीवण खां मौके पर पहुंचे और समझाइश कर खुलवाया रास्ता।

खबरें और भी हैं...