पोषाहार कम व अधिक दिया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी
राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम की बैठक कलेक्टर नरेश ठकराल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी नगर पालिकाओं में 11 रसोई घर निर्माण के लिए सांसद कोटे से बजट लेने का प्रयास किया जाए। 169 रसोई घरों के निर्माण स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसमें 44 की यूसी व सीसी प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर ने सभी बीईईओ से कहा कि ठेकेदार द्वारा आवंटित पोषाहार कम या अधिक विद्यालयों में डाला जाता है तो संबंधित ठेकेदार एवं संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि पोषाहार में काम में आने वाला मसाला संबंधित अन्नपूर्णा भंडार से ही खरीदें।