सीकर | लंबी दूरी के मार्गों से अनुबंधित सेवा की गाड़ियों को हटाने के मकसद से रोडवेज प्रबंधन ने सीकर आगार को रोडवेज की नौ बसें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सीकर आगार से अनुबंधित सेवा की सात गाड़ियों को हटाकर दूसरे आगार में स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं जैसलमेर आगार से सीकर आगार को नौ रोडवेज बसें उपलब्ध कराई जाएगी।