शेखावाटी के कई इलाकों में शहीद परिवारों, गौरव सेनानियों व सेवारत सैनिक परिवारों को उनके कस्बे में सीएसडी कैंटीन की सुविधा मिल सकेगी। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सागरमल सैनी ने बताया कि फतेहपुर, मंडावा, लक्ष्मणगढ़ व सालासर में जल्द कैंटीन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से विभाग को पत्र लिखा गया है। सैनिक विश्राम गृह फतेहपुर के लिए 60 सब एरिया की एनओसी जल्द ही जारी की जाएगी।