सीकर | राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधानाध्यापक के 1200 पदों के लिए की जाने वाली भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के लिए पांच दिन शेष हैं। आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए इन पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए कोर्ट ने आयोग को इस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा कर 25 मई कर दी।