अाज दिखेगा रमजान का चांद, रोजे कल से, 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी
सीकर | बरकतों का महीना रमजान शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। शहर की सभी मस्जिदों में गुरुवार को पहली तरावीह और शुक्रवार को पहला रोजा होगा। रमजान के मुबारक महीने में पूरे 30 दिनों तक विशेष इबादतें होंगी। सुबह सादिक से लेकर देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहेगा।