तीन बैल जब्त, एक गोतस्कर पकड़ा
सीकरी| पुलिस ने तस्करी कर हरियाणा ले जा रहे तीन बैलों को जब्त कर गोतस्कर झांतली निवासी शफी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। एसएचओ रामनरेश मीणा ने बताया कि गत रात सूचना मिली कि 6 गोतस्कर किशनपुरा की तरफ पैदल-पैदल गोवंश हरियाणा की तरफ ले जा रहे है। इस पर वे मय दल के वहां पहुंचे तो गोतस्कर उन्हें देखकर भाग गए। लेकिन एक गोतस्कर गांव झांतली निवासी शफी मोहम्मद को गिरफ्तार कर तीन बैलों को जब्त किया है।इससे फरार गोतस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।