पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की सस्ती शराब की तस्करी कर ले जाते दो पकड़े

राजस्थान की सस्ती शराब की तस्करी कर ले जाते दो पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| राजस्थान की सस्ती शराब की तस्करी करके ले जाते हुए दो जनों को चिकसाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 192 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है। चिकसाना थाना एसएचओ श्रवण पाठक ने बताया कि सस्ती शराब के चक्कर में बाइक पर अवैध रूप से शराब लेकर जाते हुए तेहरा लोधा के पास से गांव उंदेरा फतेहपुरसीकरी निवासी कैलाशी पुत्र भोलाराम जाटव को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से बाइक व 96 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त किए हैं। इसी प्रकार उंदेरा फतेहपुरसीकरी के ही सुनील जाटव पुत्र देवीसिंह को 96 पव्वा देशी शराब लेकर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिससे अवैध देशी शराब के 96 पव्वा जब्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...