पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण, दिए निर्देश

एसडीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण, दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी | एसडीएम राजवीर यादव ने मंगलवार को सेवल मंदिर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखा कि गायों के रहने वाला स्थान का फर्श काफी चिकना है जिससे गाय फिसलकर गिर जाती हैं और घायल हो जाती हैं। इस पर उन्होंने नायब तहसीलदार को चिकने फर्श को उखड़वाने के निर्देश दिए। इसके अलावा चारा घर के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने को कहा और भविष्य में गाय और बछड़ों को अलग-अलग बांधने के निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, नायब तहसीलदार रामधन शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...