पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर सीकरी सांसद के प्रतिनिधि पर हमला

फतेहपुर सीकरी सांसद के प्रतिनिधि पर हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा|फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के प्रतिनिधि राम अवतार पर पिड़ौरा के कौंध मार्ग पर देर रात बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गये। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सुबह उनके द्वारा थाने में तहरीर दी गयी है।सांसद बाबूलाल के प्रतिनिधि विगत सोमवार-मंगलवार रात्रि 12 बजे अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। पिड़ौरा के कौंध मार्ग पर दो बाइक सवारों ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी गाड़ी की ओर ताबड़तोड़ गालियां बरसाईं। वह किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागे।

खबरें और भी हैं...