पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम की जनसुनवाई में झंझार के ग्रामीणों ने बताई पानी की समस्या

एसडीएम की जनसुनवाई में झंझार के ग्रामीणों ने बताई पानी की समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी। एसडीएम राजवीर यादव ने मंगलवार को ग्राम पंचायत झंझार में जनसुनवाई की। यहां ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या बताई। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण की राशि उनके बैंक खाते में नहीं आने की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने जल्द यह राशि खातों में डलवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कुछ वृद्ध ग्रामीणों ने उनकी पेंशन नहीं आने, खाद्य सुरक्षा से गेहूं नहीं मिलने की शिकायत की जिनकी एसडीएम ने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद एसडीएम गत दिनों गांव वजीरखेड़ी में तूफान से छप्पर गिरने से घायल हुए गंभीर गुर्जर के घर गए और उसे जल्द ही सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, सरपंच हाकमदीन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...