अमृतसर से आई विशेष गाड़ी में विराजे गुरुग्रंथ साहिब
सीकरी | वैशाखी पर्व पर गुरमत समागम के तहत गोविंदगढ़ से शुरू हुई विशाल शोभायात्रा के सीकरी पहुंचने पर कस्बे के गुरुद्वारा नानक दरबार कामिलपुर पट्टी में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों बाइक, दर्जनों वाहनों से पहुंची इस शोभायात्रा में सबसे आगे गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इसमें अमृतसर से आई विशेष गाड़ी में गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे। यहां पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत किया गया और बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के नारे लगाए गए। यह शोभायात्रा इसके बाद जलालपुर स्थित गुरुद्वारा टिब्बा साहिब पहुंची।