कठुआ गैंगरेप के विरोध में कैंडल मार्च
सीकरी | कठुआ गैंगरेप और नाबालिग की हत्या के विरोध में कस्बेवासियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और मृतक बच्ची को श्रदांजलि दी। मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में लोग पाशी चौक में एकत्रित हुए।और मोमबत्ती जलाकर गैंगरेप की शिकार आसिफा को श्रदांजलि दी। जमकर नारेबाजी कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लखबीर सिंह, वाजिब अली, संदीप मदान, मुख्तयार सिंह, संतीश काकू, रविशेर सिंह, मनीष सोनी आदि मौजूद थे।