- Hindi News
- National
- जयंती पर शनिदेव को पहनाई विशेष पोशाक भण्डारे में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
जयंती पर शनिदेव को पहनाई विशेष पोशाक भण्डारे में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
कस्बे के खरखड़ी मार्ग स्थित शनिदेव मंदिर पर शनि जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह शनिदेव का विशेष शृंगार कर नवीन पोशाक पहनाई गई और विशेष पूजा की गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक आरती की। दोपहर को भंडारा हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत रामअवतार जोशी, मदन बत्रा, जवाहर दुआ, हरीश मुखीजा, कुलभूषण आनंद, मनोहर डंग, भूषण आनंद, सुरेंद्र बत्रा आदि मौजूद थे।
शनि जयंती पर सजी फूलबंगला झांकी
डीग। कामां गेट स्थित शनिदेव मंदिर पर शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भगवान शनिदेव को तेल से स्नान कराने के बाद हवन व विशेष पूजा का आयोजन किया गया। दोपहर को गोपाल प्रसाद खंडेलवाल द्वारा प्रसादी व फूलबंगला झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर शनिदेव मंदिर पर आकर्षक सजावट व रोशनी की गई। मंदिर की सुंदरता सभी को भाई।
सीकरी. भंडारे में प्रसाद पाते श्रद्धालु।
रामचरित मानस के समापन पर हुआ भंडारा
नगर। शनि जयंती के मौके पर कस्बे के खेडली रोड स्थित शनि मंदिर पर भण्डारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस का समापन कर रमेशचंद लवानिया के सानिध्य में हवन पर वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूर्णाहुति दी। इसके बाद ठाकुर जी को पुआ व मिक्स सब्जी के प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को पंक्तियों में बैठा कर श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद वितरण किया। देर शाम शनि महाराज की विशेष झांकी के साथ आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सूर्य पुत्र शनि से घर, परिवार के सुख-समृद्धि की कामनाएं की गई। इस अवसर पर अनिल जोशी, जगमोहन, तोरन सिंह आदि मौजूद थे।