राजीनामा-सहमति से प्रकरणों का निस्तारण करवाने का करें प्रयास
सिकराय | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 22 अप्रैल को सिकराय अदालत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं एसीजेएम ने बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर रिकवरी सहित अन्य मामलों का राजीनामा एवं आपसी समझौता से निस्तारण कराने को लेकर चर्चा की। तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिकराय एसीजेएम अंकित रमन ने बताया कि रविवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन, शमनीय दाण्डिक अपराध, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, राजस्व मामले सहित अन्य सिविल प्रकरणों का आपसी समझौता व राजीनामा के माध्यम से निस्तारण करवाने को लेकर अदालत परिक्षेत्र के बैंक अधिकारियों से चर्चा की गई।