पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक का टायर बदल रहा था खलासी, पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ा, मौत, दोनों चालक भी जख्मी

ट्रक का टायर बदल रहा था खलासी, पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ा, मौत, दोनों चालक भी जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर सोमवार देर रात बावनपाड़ा के समीप खड़े ट्रक के पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दैारान टायर ठीक कर रहे खलासी की मौत हो गई ओर दोनों ट्रक के चालक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया।

आलू भरकर यूपी से अजमेर जा रहे थे

मानपुर थाने के एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आलू लेकर यूपी से अजमेर जा रहे ट्रक के टायर पंचर होने पर रात करीब तीन बजे बावनपाड़ा के समीप चालक व खलासी टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने आलू से भरे ट्रक के टक्कर मार दी। दुर्घटना में खलासी इंसाफ खान (19) निवासी चीतारा बडिया जिला पाली की मौके पर मौत हो गई। चालक प्रेम सिंह निवासी अजमेर तथा दूसरे ट्रक का चालक शंभुसिंह राजपूत निवासी कपासन घायल हो गया। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों चालकों जयपुर रेफर कर दिया।

सिकराय. नेशनल हावइे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक।

क्रेन की सहायता से हटाए ट्रक : पुलिस ने बताया कि पीछे से टक्कर मारने के बाद दोनों ट्रक आपस में फंस गए, जिन्हें अलग करने के लिए दौसा से क्रेन मंगवाई गई। करीब आधा घंटे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाइवे से हटाए। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

खबरें और भी हैं...