कई दलों के कार्यकर्ता आजसू पार्टी में हुए शामिल
अनगड़ा| आजसू पार्टी की टाटी पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को टाटी स्कूल मैदान में हुई । इसकी अध्यक्षता अमर मुंडा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि संजय सिद्धार्थ व विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा थे। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब तीन दर्जन से अधिक की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन को जनमुद्दों के साथ जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही आगामी सिल्ली विस उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी इस क्षेत्र से निर्णायक बढ़त दिलाई जाएगी। इस अवसर पर जोन्हा प्रखंड अध्यक्ष शंकर बेदिया, वीरेंद्र मुंडा, बबलू अंसारी, सूरज साहू, विक्रम हजाम, सोमरा बेदिया, मनोज महतो, सत्यनारायण मुंडा आदि थे।