पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे सिल्ली के लोग

लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे सिल्ली के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय माता दी यात्रा मंच, सिल्ली की ओर से शनिवार को लुपुंग काली मंदिर में माता जागरण का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कलाकार लखबीर सिंह लक्खा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, राम न मिलेगा हनुमान के बिना, मैया का चोला है रंगला, लाल लाल चुनरी आदि गीतों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रभजोत सिंह मन्नी, रूबी, ज्योति ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा विशेष आकर्षक मनमोहक झांकी निकाली गई। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान रात के करीब साढ़े 12 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई। पुलिस ने मामला शांत किया।

खबरें और भी हैं...