पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं लोग

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली | लुपूंग निवासी विकास कर अपने पिता स्व. आलोक कर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रज्ञा केंद्र में 24 फरवरी को एंट्री (टोकन नं. 09092) करवाए, लेकिन पंचायत सेवक की लापरवाही के कारण दो माह होने को आए एंट्री आईडी में ही पड़ी हुई है। कर ने बताया कि काम-धाम छोड़कर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर थक गए। पंचायत सेवक से भी कई एक बार मिले, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बीडीओ से शिकायत करने पर वे सुनने को तैयार नहीं हैं। इधर, गोड़ाडीह निवासी अनूप कुमार चौधरी ने बताया कि जन्म प्रमाण के लिए दो माह पूर्व प्रज्ञा केंद्र में एंट्री (टोकन नं. 12140) कराए, पर पंचायत सेवक के ही आईडी में पड़ी हुई है।

खबरें और भी हैं...