पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमित की सोच को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएं

अमित की सोच को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली | झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता शेख असरफ अली उर्फ राजू ने मंगलवार मुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व विधायक अमित महतो के कार्यों और उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। क्योंकि, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के विधायक होते हुए अमित महतो ने सिर्फ सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की समस्या ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य की समस्याएं उठाईं। खासकर छात्र हित और आदिवासी-मूलवासियों से जुड़े मामले। चाहे निर्भया हत्याकांड को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हो या दारोगा बहाली में गड़बड़ी। ऐसे कई मामले हैं, जिसे लेकर अमित ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को पत्र लिख चुके हैं। मौके पर शमशु अली, अंबुज रजक, पवन कुर्मी, फलाहारी महतो, जूनियर अमित, लखीचरण बेदिया व ललित प्रसाद कोईरी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...