पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति के अधूरे काम पूरे करने के लिए लड़ूंगी चुनाव : सीमा

पति के अधूरे काम पूरे करने के लिए लड़ूंगी चुनाव : सीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो की प|ी सीमा महतो सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए शनिवार को भास्कर से कहा कि पति को निर्दोष साबित करने और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए वह सिल्ली विधानसभा उप चुनाव लड़ेंगी। सीमा ने अपने बारे में बताया कि उनके पिता बोकारो थर्मल में शिक्षक की नौकरी में हैं। उनकी स्कूली शिक्षा आदर्श स्कूल लइयो (रामगढ़), आईएससी की पढ़ाई संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग, बीए (अर्थशास्त्र) रामगढ़ कॉलेज और अर्थशास्त्र स्नातक की पढ़ाई विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की है। सीमा ने बताया कि वे शुरू से शिक्षक बनकर समाज में ज्ञान की ज्योति फैलाना चाहती थीं। अपने सपने को पूरा करने के लिए शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी, कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि चुनाव लड़ना पड़ेगा, लेकिन स्थिति ऐसी बन गई है कि अब पति के अधूरा कार्यों को पूरा करने और सिल्ली की जनता के मान-सम्मान के लिए उप चुनाव लड़ेंगी। उल्लेखनीय है कि सोनाहातू सीओ से मारपीट के मामले में निचली अदालत से दो साल की सजा पाने के बाद झामुमो के सिल्ली विधायक अमित महतो की विधायिकी चली गई थी।

खबरें और भी हैं...