जाड़ेया में बंदर ने किया एक बुजुर्ग को घायल
सोनाहातू | जाडेया गांव में एक बंदर ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। 85 वर्षीय भोला महतो आंगन में बैठे थे। इसी दौरान एक बंदर आया और बुजुर्ग को पटक दिया। शरीर में कई जगहों पर नोच कर घायल कर दिया। बांया पैर भी टूट गया। घायल व्यक्ति का इलाज सिल्ली अस्पताल में किया जा रहा है।