सिल्ली उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो की जीत सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को झामुमो के चार विधायकों ने एक साथ कई पंचायतों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। राहे प्रखंड के राहे पंचायत और लोवाहातू पंचायत में विधायक सीता सोरेन, सोनाहातू प्रखंड के सोनाहातू और बारूहातू पंचायत में विधायक चंपाई सोरेन, पंडाडीह और बारेंदा पंचायत में विधायक दशरथ गगराई, जामुदाग और तेतला में विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के माध्यम से लोगों से झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो के पक्ष में मतदान करने का अपील की। विधायकों के दौरे से चुनाव प्रचार की सरगर्मी तेज हो गई है। विधायकों ने कहा कि सिल्ली में विकास के असली व निकली स्वरूप के बीच है लड़ाई।