कार्यकर्ता ही आजसू पार्टी के आधार हैंै : सुदेश महतो
सिल्ली व बलवाडीह के दर्जनों युवक मंगलवार को आजसू पार्टी में शामिल हो गए। ये सभी पहले अलग-अलग दलों में थंे। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह सिल्ली उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने इन सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही आजसू पार्टी की नींव हंै। कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आजसू आज यहां तक पहुंची है। महतो ने कहा कि वे हर संभव सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव सिल्ली विधानसभा क्षेत्र और झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पिछले करीब चार साल में विकास के कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। केवल चेहरा चमकाने की राजनीति होती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर उन्हें आजसू पार्टी की नीतियों, सिद्धातों व योजनाओं के बारे में बताएं।
उधर, मुरी के बांसारुली पंचायत के कलुआडीह के पास भोलुआ टुंगरी में ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता हराधन महतो ने की व संचालन फारुक ने किया। इसमें सिल्ली उप चुनाव में आजसू प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो को केला छाप पर वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आजसू के पक्ष में मतदान कराने के लेकर घर-घर जाने और जनसंपर्क करने पर बल दिया गया। मौके पर चांद हुसैन, सुभाष महतो, मनोहर महतो, रामनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, शिशुपाल महतो, असगर हुसैन, कृष्णा महतो, वंशीधर उरांव आदि थे।
कार्यकर्ताओं के साथा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो।
इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता
आजसू की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में सूरज सिंह मुंडा, युधिष्ठिर मुख्यिार, राजकिशोर मुख्यिार, अजयदेव, रंथू कुशवाहा, ब्रजेश्वर महतो, सोनू विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मिथिलेश दे, प्रद्युमन रजक, समीर लोहार व अशोक दास आदि शामिल हैं।