पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिल्ली और गोमिया उप चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में

सिल्ली और गोमिया उप चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पार्टी सिल्ली और गोमिया उप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारी है। सिल्ली से ज्योति प्रसाद कोईरी और गोमिया से मो. सुलतान को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न एयर कंडीशनर मिला है। जबकि पार्टी का चुनाव चिह्न पंखा है।

निर्वाचन आयोग में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण पंखा चुनाव चिह्न प्रत्याशियों को नहीं दिया गया है, लेकिन ये दोनों राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि के निर्देशानुसार पार्टी उक्त दोनों उपचुनाव में अपना जोरदार उपस्थिति दर्ज कराएगी इसके लिए क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। पार्टी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक की भी व्यवस्था की है।

खबरें और भी हैं...