- Hindi News
- National
- दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन लोवाडीह पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन लोवाडीह पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
नामकुम | लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद हेमंत सोरेन ने कहा सरकार शहीदों के साथ भी भेदभाव कर रही है। झामुमो के नेता कार्यकर्ता अब शहीदों की प्रतिमास्थल और चौक-चौराहों की देख-रेख करेंगे। उन्होंने सिल्ली और गोमिया चुनाव को लेकर कहा कि जिस तरह आतंक का अंत करने यानि महिषासुर को मिटाने के लिए मां दुर्गा आयी थी उसी तरह मैंने आतंकराज और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दो-दो दुर्गा मैदान में उतारा है।