तमाड़ | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार को तमाड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रभारी नीतीश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान तमाड़ बीडीओ मारुती मिंज और अंचल पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसे पूर्व तमाड़ विधानसभा के संगठन प्रभारी रोशन महतो व सिल्ली प्रभारी अजय साहू की उपस्थिति में रायडीह में स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रोशन महतो व सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिला सचिव आशीष पांडेय, युवा महासचिव उमेश महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष महावीर साहू, काबुल दोउ, मनोज मछुआ, दशरथ महतो, जोमेन सेठ आदि उपस्थित थे।