पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिल्ली पुलिस ने चोरी के कोयला के साथ चार को पकड़ा

सिल्ली पुलिस ने चोरी के कोयला के साथ चार को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली | पुलिस ने मोटरसाइकिल से कोयला ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी, तभी रामपुर चौक के पास चारों को पकड़ी। पकड़े गए लोगों में दिलीप महतो, रमेश साहू, अख्तर अंसारी एवं जमील अख्तर शामिल हैं, सभी सिल्ली थाना क्षेत्र के रहने रहने वाले हैं। थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि चारों पर कार्रवाई की जा रही है सभी को जेल भेजा जायेगा, साथ ही आगे भी अवैध कोयला के विरुद्ध धर-पकड़ जारी रहेगा। गौरतलब है कि गोला रामगढ़ क्षेत्र से चोरी की कोयला लाकर सिल्ली-मूरी क्षेत्र के विभिन्न ईंटा भट्ठा अवैध शराब चुलाई भट्ठी में बेचा जाता है।

खबरें और भी हैं...