पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिल्ली की माटी में पली बढ़ी है आजसू : सुदेश

सिल्ली की माटी में पली बढ़ी है आजसू : सुदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसू सुप्रीमो व प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने रविवार को जामटोला बांसारुली में चुनावी सभा की। इसमें महतो ने कहा कि आजसू पार्टी सिल्ली में पली और बढ़ी है। यहां हुए विकास कार्यों को पूरे झारखंड की जनता जानती और पहचानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच है, सामाजिक न्याय और विकास। हम इसके लिए कटीबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से किसी के झांसे में न आकर अपना बहुमूल्य वोट आजसू के चुनाव चिह्न केला छाप पर देने की अपील की। इधर, जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस ने बारेंदा और बारेडीह गांव में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर सहिस ने कहा कि आजसू प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो राज्य में विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने सिल्ली के विकास को रफ्तार देने के लिए सुदेश कुमार महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जिप सदस्य वीणा मुंडा ने कहा कि सिल्ली में अगर विकास हुआ है, तो सुदेश महतो की अग्रिम सोच की बदौलत। आजसू पार्टी हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है, जो महागठबंधन में कहीं नहीं दिखता है। इसलिए, आपसी मतभेद भूलकर 28 मई को केला छाप पर वोट दें। कार्यक्रम को श्यामसुंदर महतो, पूर्व जिप सदस्य चितरंजन महतो समेत दर्जनों वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, पूर्व मुखिया धनेश्वर मांझी, वैद्यनाथ महतो, बासुदेव महतो, मंगल महतो, देवीलाल महतो, जीतू महतो, रंजीत महतो, महावीर महतो, गोपाल महतो आदि मौजूद थे।

उधर, सिल्ली में आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली प्रखंड के दोबाड़ू गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां की जनता को झूठे वादों से अब सिल्ली की जनता ठगी का शिकार नहीं होगी। पिछले कुछ सालों से सिल्ली का विकास थम सा गया है। इस मौके पर दोबाड़ू पंचायत के सभी गांवों के कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर आजसू पार्टी के प्रवक्ता डा। देवशरण भगत, जिला परिषद की उपाध्यक्ष पार्वती देवी प्रताप सिंह मुंडा आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...