मुरी | झारखंड मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ललित प्रसाद महतो की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता की बैठक हुई। इसमें सोनाहातू, पतराहातू , सिल्ली व राहे मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें आजसू पार्टी के प्रतिनिधी के रूप में रोशनलाल चौधरी व सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो ने कहा कि झारखंड गठन के समय से ही आजसू भाजपा को समर्थन देती रही है। लिहाजा इस उपचुनाव में भी हमें आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो की जीत सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। मौके भाजपा मंडल सिल्ली के अध्यक्ष साधुचरण महतो, महामंत्री सुधीर सोनार, युवा अध्यक्ष बसंत कुमार महतो, परशुराम महतो, कर्ण महतो, जगदीश महतो, महादेव बड़ाईक, राजकिशोर महतो, श्रीपति महतो, नेहरु महतो, बासुदेव महतो, सत्यनारायण स्वांसी आदि मौजूद थे।