मुरी | हलमाद पंचायत अंतर्गत मिशिरहोटांग गांव की आंगनबाड़ी सेविका फूलो देवी (48 वर्ष) का शनिवार की देर रात निधन हो गया। इस संबंध में उनके पुत्र राजकुमार करमाली ने बताया कि वह थाइराइड एवं कैंसर से पीड़ित थी, उसने कहा कि मां को सात महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था।