सिल्ली उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी सीमा महतो के पक्ष में शुक्रवार को कई नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सिल्ली के पतराहातू स्थित गांधी आश्रम परिसर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कर्नाटक में गलत तरीके से येदुरप्पा की सरकार बनवाई है। इसका देशभर में पुरजोर विरोध किया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण झारखंड राज्य का कभी भी भला नहीं हो सकता। 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा गठबंधन की सरकार का सफाया हो जाएगा।
राज्यसभा सांसद धीरज कुमार साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार मनमानी पर उतर आई है, इसे जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। गठबंधन की सरकार को मिलकर उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के हितों का कभी ख्याल नहीं किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि मैंने सिल्ली के विकास व जनता के हित के लिये कई काम किए है।
अधूरे कामों को पूरा करने के लिये सीमा महतो के हाथों को मजबूत करें। सभा को कांग्रेस के वरीय नेता दिनेश प्रसाद साहू, जमशेदपुर के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने भी संबोधित किया। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों से आये कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश ने की। मौके पर पार्टी के विधान सभा प्रभारी राकेश किरण महतो, रांची जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी, नागेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
चुनावी सभा को संबोधिकत डॉ अजय कुमार।