पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्दलीय प्रत्याशी अमित सिंह मुंडा ने जनसंपर्क किया

निर्दलीय प्रत्याशी अमित सिंह मुंडा ने जनसंपर्क किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिल्ली | सिल्ली उपचुनाव के लिए आदिवासी, मूलवासी, दलित एकता मंच के उम्मीदवार अमित सिंह मुंडा उर्फ गड़ाम ने भूली, गेडबीर, बनुआडीह, हाकेदाग, बंता व लोटा आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा के बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आदिवासी समाज से किसी ने प्रतिनिधित्व नहीं किया। अमित सिंह मुंडा ने आदिवासियों के हक के लिए एकजुट होकर अपने समाज के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

खबरें और भी हैं...