पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब ने सबसे अच्छा संविधान लिखकर दिया, हम उनके ऋणी हंै

बाबा साहेब ने सबसे अच्छा संविधान लिखकर दिया, हम उनके ऋणी हंै

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती नगर में उत्साह के साथ मनाई गई। नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्ष मुकेश राय की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर के चित्र माल्यार्पण किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्य पर रोशनी डाली गई। कार्यक्रम में मौजूद पार्षद प्रतिनिधि सुखनंदन सोनी, हुसैन खान, संद्र भान कलोसिया के द्वारा चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कर्मचारी पार्षद व नागरिक मौजूद रहे।

हुई ग्राम सभा, ग्रामीणों को दी पीएम आवास की जानकारी : सुल्तानगंज| सुल्तानगंज ग्राम पंचायत भवन में राष्ट्र के संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म जयंती मनाई गई। अंबेडकर चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नत्थू सिंह ठाकुर द्वारा अंबेडकर से संबंधित पंचतीर्थ अंबेडकर जन्म भूमि महू मध्य प्रदेश, चैत भूमि मुंबई महाराष्ट्र, महापरिनिर्वाण स्थल 26 अलीपुर रोड दिल्ली, दीक्षाभूमि नागपुर महाराष्ट्र डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल होम लंदन के बारे में जानकारी दी। किसान मोर्चा के अध्यक्ष माधो सिंह बुंदेला ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा अंबेडकर जी ने हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान लिख कर दिया। हम उनके सभी ऋणी हैं। वही उपाध्यक्ष नंदन व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत सचिव लखन सिंह ठाकुर एवं सहायक सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना की नाम जोड़ने वाली सूची का वाचन किया गया। पंचायत वासियों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई और कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। डालचंद रैकवार द्वारा पानी की समस्या को तत्काल प्रभाव से पूरी करने की मांग की गई। कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए।

देवरी और औबेदुल्लागंज में िनकाली गई शोभायात्रा

सिलवानी, देवरी, सांची ,औबेदुल्लागंज में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम

सिलवानी में डाॅ.अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

देवरी| बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अहिरवार समुदाय के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर भवानी चौक पहुंची। वहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद चौरसिया अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायसेन, सांसद प्रतिनिधि यशपाल सिंह राजपूत, कैलाश बाबू मेहरा, ममता प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह राजपूत, मनोज सोनी, राजेश टडैया, सुनील आदिवासी, लखन सोनी, भानु विश्वकर्मा, नीरज श्रीवास्तव, ऋषभ जैन, कमलेश गुप्ता, आशीष मलिक, दीपक कहार रामू कहार, देवी कहार, मनोज कहार, रामबाबू विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रेमनारायण सराठे आदि उपस्थित रहे

नगर में शोभायात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

औबेदुल्लागंज| संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा का नगर में कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रेहटी रोड स्थित गांधी पार्क में पहुंची। यहां स्थापित अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे कई समाजसेवियों ने बाबा साहब की जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर समिति के हरभजन जांगड़े, जेपी शर्मा, विनोद इरपांचे, अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि, राजीव मालवीय, राजेंद्र साहू, गोपाल उइके, इमरत दरवार, उपेंद्र मालवीय, वचन लोधी, आरडी सेरिया, अनुराग सेरिया सहित डॉ भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अंडेकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

बाबा साहब ने देश को दिया विश्व का सबसे बड़ा कानून : पंथी

सांची| विश्व प्रसिद्ध नगरी सांची में भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 127 वी जयंती अम्बेडकर कर समिति सांची के तत्वावधान मे बस स्टैंड परिसर मे मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंबर पंथी अौर कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष सुशीला पप्पू रेवाराम ने की। कार्यक्रम में आरएस यादव ने सभा को सं‍बोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। गोविंद पाराशर , हिम्मत सिंह गंगवार, कंचन अहिरवार, मुकेश कुमार बौद्ध, बाबूलाल सरपंच, काजल अहिरवार एवं बाहर से आये बौद्ध भंतेजी ने भी सं‍बोधित किया। समाज सेवी पप्पू रेवाराम ने कहा बाबा साहब ने संविधान लिखकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मे लागू है। संविधान मे सभी देशवासियों को अधिकार दिये गए है। मुख्य अतिथि श्री पंथी ने कहा बाबा साहब ने ही देश को कानून दिया है जिन कानूनों के तहत हम कार्य करते है। हमारे देश का कानून विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का कानून है। हम उनके कानून के दायरे मे रहकर कानून का पालन करते हुए देश मजबूत बनाने में अपना योगदान दे, यही बाबा साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष सुशीला पप्पू रेवाराम ने बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश मे रहने वाले हर धर्म जाति वर्ग एवं अनेकता मे एकता की माला पिरोकर सभी को अधिकार प्रदान किए है।

खबरें और भी हैं...