पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीम का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

नीम का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो मकानों पर गिरा नीम का पेड़, टाेल जाने का रास्ता हुआ साफ।

भास्कर संवाददाता| सिलवानी

आमापानी टोला जाने वाले मार्ग पर वन विभाग के परिसर में लगा नीम का पेड़ भर भरा कर गिर गया। पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। वरना जानमाल का नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार वन विभाग परिसर में दीवार की बाउंड्री से लग कर खड़ा नीम का पेड़ अचानक ही धराशाई हो गया। इस समय ना तो तेज हवा चल रही थी और ना ही मौसम में तब्दीली थी। नीम का पेड़ दीवार की बाउंड्री तोड़ता हुआ सड़क के दूसरी तरफ बने दो मकान पर गिर गया । पेड़ के मकान पर गिरने से शंकर लाल व अशोक तिवारी के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ही मकानों में 50 हजार से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है। पेड़ गिरने से आमापानी टोला जाने वाला रास्ता बंद हो गया। पेड़ मकान पर गिरने की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, पार्षद प्रतिनिधि सुखनंदन सोनी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...