पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट विद्यालय में 228 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल

उत्कृष्ट विद्यालय में 228 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र छात्राओं को शिक्षण के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। निशुल्क गणवेश, पुस्तकें व मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराए जाने के साथ ही पात्र छात्र छात्राओं को स्कूल तक आने जाने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त साइकिल उपलब्ध करा रही है। ताकि शिक्षा अध्ययन करने स्कूल तक आवागमन सुलभ हो सके।

यह बात उत्कृष्ट विद्यालय में मंगलवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंत्योदय समिति की प्रांतीय समिति सदस्य तरुवर सिंह राजपूत, नप अध्यक्ष मुकेश राय, भाजपा नेत्री अनितापटेल, ओमकार शर्मा आदि ने संबोधित किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्कूल प्रबंधन द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं की भी विस्तार से चर्चा करते हुए पात्र हितग्राहियों से लाभ लेने का आग्रह किया। प्रारंभ में बीईओ नरेश रघुवंशी ने स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य आजाद राय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अजय चौरसिया के द्वारा किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

228 साइकिलों का वितरण किया गया

कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के 98 कन्या उमावि की 113 व कन्या माध्यमिक शाला की 27 छात्राओं को साइकिल प्रदाय कीं। कार्यक्रम में कुल 228 साइकिलों का वितरण किया गया। इस दौरान लोनिवि मंत्री के निज सचिव राजेंद्र पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी, नप उपाध्यक्ष संजीव जैन, मिलन जैन, संजू बनारसी, दीपेश जैन, विष्णु रावत, श्याम साहू, प्रदीप कुशवाहा सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...