- Hindi News
- National
- तीन साल पहले हुई परीक्षा, दो बार ट्रेनिंग भी कराई गई फिर भी नहीं दी नियुक्ति
तीन साल पहले हुई परीक्षा, दो बार ट्रेनिंग भी कराई गई फिर भी नहीं दी नियुक्ति
तीन साल पूर्व सहायक सर्वेक्षण के लिए व्यापम द्वारा एमपी ऑनलाइन आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम आने के बाद भी चयनित सहायक सर्वेक्षण को पदभार ग्रहण नहीं कराए जाने से परेशान सहायक सर्वेक्षकों ने मंगलवार को सीएम के नाम नायब तहसीलदार को एक मांग पत्र सौंपा।
सहायक सर्वेक्षण पद के लिए चयनित हुए मनीष साहू, अभय जैन, कमलेश सोनी, बलवंत रघुवंशी, तुलसीराम मेहरा, सौरभ नामदेव, महेंद्र यादव, गजेंद्र यादव आदि मांग पत्र लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। मांग पत्र में कहा गया है कि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 21 दिसंबर 2014 को सहायक सर्वेक्षण के 6603 पद के लिए परीक्षा आयोजित की थी। जिसके परिणाम एक माह बाद जारी किए गए थे। तथा चयनित सहायक सर्वेक्षकों के ट्रेनिंग भी जिला मुख्यालय पर विभाग के सात दिन तक आयोजित की गई थी। मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि दो बार ट्रेनिंग होने के बाद भी आज तक चयनित सहायक सर्वेक्षकों को कार्य कराए जाने के आदेश नहीं दिए गए। इससे चयनित सहायक सर्वेक्षक परेशान हो रहे हैं।