मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में होंगे सामूहिक विवाह
सिलवानी|मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद पंचायत व नगरीय निकाय द्वारा संयुक्त रूप से विवाह कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह 11 बजे से होगा। नगर परिषद व जनपद पंचायत द्वारा वितरित कराए जा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मंत्री रामपाल सिंह राजपूत होंगे। जनपद पंचायत के सीईओ अशोक उइके ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे लोनिवि मंत्री रामपाल सिंह राजपूत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेगे।